Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के जे. एल.एन. किड्स स्कूल में वस्तु विवरण प्रतियोगिता में अलीशा, वंश और अंशिका प्रथम

 

गोहाना :-14 दिसम्बर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल.एन. किड्स स्कूल में ऑब्जेक्ट डिस्क्रिप्शन यानी वस्तु विवरण प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 3 में अलीशा, कक्षा 4 में वंश और कक्षा 5 में अंशिका प्रथम रहे। प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने संयुक्त रूप से की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राज कुमार ने किया। इस प्रतियोगिता में प्राइमरी कक्षाओं के बच्चों को सामने रखी वस्तुओं में से किसी एक वस्तु के विवरण अंग्रेजी भाषा में विस्तार से, प्रवाह पूर्वक देने थे। यह प्रतियोगिता कक्षा तीन से पांच के लिए हुई। टॉप-3 विजेताओं में कक्षा 3 में अभि द्वितीय और वंशिका तृतीय, कक्षा 4 में आदित्य द्वितीय और हर्षित तृतीय, कक्षा 5 में काव्य और अनिका संयुक्त रूप से द्वितीय तथा प्रिया तृतीय स्थान पर रहे। तीनों कक्षाओं में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button