बी.पी.एस. करेगा 4 जिलों के 52 कॉलेजों का नैक मूल्यांकन
गोहाना :- 9 दिसम्बर: बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय को राज्य सरकार के उच्चतर शिक्षा निदेशालय द्वारा सोनीपत, पानीपत, जींद व कैथल जिले के 52 महाविद्यालयों के नैक मूल्यांकन एवं प्रत्यायन के लिए मेंटर की जिम्मेदारी दी गयी है।
महिला विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ के निदेशक प्रो. अशोक वर्मा ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा यह जिम्मेदारी महिला विश्वविद्यालय समेत राज्य के पांच विश्वविद्यालयों को दी गयी है। इस उपलब्धि पर समूचा विश्वविद्यालय परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
वी.सी. प्रो. सुदेश ने आंतरिक गुणवत्ता प्रकोष्ठ की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि एक साल पहले तक महिला विश्वविद्यालय नैक द्वारा अपने मूल्यांकन और प्रत्यायन के लिए प्रयासरत था। आज समस्त विश्वविद्यालय के प्रयासों से हम इस मुकाम पर है कि राज्य सरकार ने हमे इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी है।



