AgricultureBreaking NewsGohana

गोहाना में रोहतक डिस्ट्रीब्यूट्री की पटरी टूटी, फसलें हुई जलमग्न

एक ही जगह से लगातार चौथी बार टूट गई पटरी

 

गोहाना :-9 दिसम्बर : शनिवार सुबह गांव माहरा के निकट रोहतक डिस्ट्रीब्यूट्री की पटरी टूट गई। इससे लगभग 80-90 एकड़ में फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों के अनुसार समय पर सफाई नहीं होने पर पटरी टूटी है जबकि अधिकारियों का कहना है कि चूहे द्वारा बिल बनाने से पटरी से पानी का रिसाव होने पर मिट्ट का कटाव होने से पटरी टूट गई। अधिकारियों ने डिस्ट्रीब्यूटी में पानी बंद करवाकर पटरी की मरम्मत करवाई। एक ही जगह से चौथी बार यह पटरी टूटी है।

शनिवार सुबह गांव माहरा के किसान खेतों में गए। सुबह लगभग साढ़े छह बजे किसानों ने डिस्ट्रीब्यूटी की पटरी टूटी हुई देखी और खेतों में पानी बह रहा था। किसानों द्वारा सूचना देने पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने हेड से पानी को बंद करवाया । पुलिस मौके पर पहुंची। मशीनें मंगवा कर मरम्मत करवाई गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

किसानों के अनुसार डिस्ट्रीब्यूट्री की समय पर सफाई नहीं करवाई गई है। डिस्ट्रीब्यूटी के अंदर और पटरियों पर झाड़ियां और घास उगी हुई है। इसी जगह पर चार साल में चौथी बार पटरी टूटी है। इससे लगभग 80 एकड़ में गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। कुछ एकड़ में गन्ने और दूसरी की फैसलों में पानी भर गया।

किसानों ने कहा कि जलभराव के चलते फसलों में नुकसान होगा। सिंचाई विभाग के एक्स. ई. एन. पुनीत साहनी ने कहा कि पटरी की दोपहर तीन बजे तक मरम्मत करवा दी गई थी। जब पटरी टूटने की सूचना मिली थी तो हेड से पानी बंद करवा दिया था। दोबारा पानी छोड़ दिया गया है। पानी निकासी के लिए पंपसेट लगा दिए गए हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button