Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल में सी.ए. कविता धींगड़ा ने कहा-आर्ट्स और साइंस के बच्चे भी बन सकते हैं सी.ए.

गोहाना :- 7 दिसम्बर : सी. ए. वे विद्यार्थी भी कर सकते हैं जो 12वीं आर्ट्स और साइंस स्ट्रीम से करते हैं। यह धारणा गलत है कि केवल कॉमेर्स वाले ही सी. ए. बन सकते हैं। गुरुवार को यह खुलासा महिला सी.ए. कविता धींगड़ा ने किया।

कविता धींगड़ा शहर में आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल के बच्चों को गाइड कर रही थीं। अध्यक्षता स्कूल के प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने की तथा संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा ने किया। कविता धींगड़ा स्कूल में कैरियर काउंसलिंग पर आयोजित स्पेशल सेशन को संबोधित करने के लिए पहुंचीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सी.ए. कविता धींगड़ा ने कहा कि सी.ए. भविष्य के बेहतरीन कैरियरों में से एक है। सी.ए. को आकर्षक पैकेज ऑफर होते हैं। उन्होंने पी.एम. नरेंद्र मोदी की एक उक्ति को विशेष रूप से उद्धरित किया जिसमें उन्होंने कहा था कि देश का प्रधानमंत्री भी किसी सी.ए. द्वारा साइन्ड किसी डॉक्युमेंट को कैंसल नहीं कर सकता।

विद्यार्थियों के सवालों के जवाब में कविता धींगड़ा ने कहा कि 12वीं पास करने के बाद सी. ए. कम्पलीट करने में पांच साल लग जाते हैं। उनके अनुसार सी.ए. के एग्जाम के तीन लेवल- फाउंडेशन, इंटर और फाइनल होते हैं।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button