Breaking NewsGohanaHealth

गोहाना नगर परिषद ने विशेष अभियान में खाली प्लाटों से उठवाया 55 टन कचरा

गोहाना :- 7 दिसम्बर : नगर परिषद द्वारा एक से सात दिसंबर तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में शहर में कई माह से प्लाटों में जमा कचरे का उठान करवाया गया। सफाई कर्मचारियों ने सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और नगर पार्षदों के सहयोग से यह अभियान चलाया और 55 टन कचरा प्लाटों से उठाया गया। लोगों से दोबारा प्लाटों में कचरा न डालने की अपील की गई। इसके साथ में प्लाट मालिकों को चारदीवारी करवाकर गेट लगाने को कहा गया।

नगर परिषद गोहाना द्वारा पूरे शहर को घर-घर से कचरा उठाने के लिए चार जोन में बांटा गया है। कचरा उठाने के लिए एजेंसी को ठेका दिया जाता है। एजेंसी के कर्मचारी रोजाना घर-घर से कचरा उठाने जाते हैं। इसके बावजूद कुछ लोग आसपास में प्लाटों में कचरा डाल देते हैं। दुकानदार भी इससे बाज नहीं आते हैं। नगर परिषद ने प्लाटों से कचरा उठाने के लिए एक से सात दिसंबर तक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान में प्लाटों से सूखा व प्लास्टिक का लगभग 55 टन कचरा साफ करवाया गया। नगर परिषद अब प्लाटों में कचरा डालने वाले लोगों से सख्ती से निपटेगी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जिन प्वाइंटों पर कचरा अधिक मिला था उनकी निगरानी के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कर्मचारी सुबह व शाम को संबंधित प्वाइंटों का निरीक्षण कर अधिकारियों को रिपोर्ट देंगे। अगर कोई व्यक्ति प्लाटों में कचरा डालता हुआ मिला तब उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। ई. ओ. निशा शर्मा ने कहा कि विशेष सफाई अभियान में सामाजिक संगठनों और नगर पार्षदों का सहयोग रहा। शहर के लोग गोहाना को गंदगी मुक्त बनाने के लिए सहयोग करें। कचरा उठाने वाली गाड़ी में ही कचरा डालें। अगर किसी व्यक्ति के घर के बाहर कचरा उठाने वाली गाड़ी नहीं आती है तब अधिकारियों को सूचित करें।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button