गोहाना के शेर सिंह स्कूल में हिंदी काव्य पाठ में नैंसी, अंग्रेजी में हिमांशी प्रथम

गोहाना :-6 दिसम्बर : गोहाना-सोनीपत मार्ग पर स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल में बुधवार को जूनियर वर्ग के लिए हिंदी काव्य पाठ तथा सीनियर वर्ग के लिए अंग्रेजी के काव्य पाठ की प्रतियोगिताएं करवाई गई जिनमें क्रमशः रूप से टैगोर सदन नैंसी और इसी सदन की हिमांशी को प्रथम घोषित किया गया। जूनियर वर्ग कक्षा 6 से 8 का था। सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 का था। अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक महेंद्र सिंह मलिक ने की तथा संयोजन प्रिंसिपल जयवीर रूहिल ने किया। इस अंतर सदनीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने प्रदूषण, राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और पर्यावरण जैसे विषयों पर काव्य पाठ किया। जूनियर वर्ग की हिंदी काव्ये पाठ प्रतियोगिता में कल्पना सदन की रिया पुत्री सुरेंद्र द्वितीय और टैगोर सदन की कल्पना के साथ रिया पुत्री मनजीत सिंह संयुक्त रूप से तृतीय रहीं सीनियर वर्ग की अंग्रेजी काव्यपाठ प्रतियोगिता में इंदिरा सदन की नैंसी द्वितीय, टैगोर सदन की महक और इंदिरा सदन की खुशी संयुक्त रूप से तृतीय रहीं।



