Breaking NewsEducationGohana
एस.आर.एम. की वाद-विवाद प्रतियोगिता में सत्यानंद पब्लिक स्कूल का छात्र शुभम प्रथम

गोहाना :- 3 दिसम्बर : शहर के आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल के छात्र शुभम ने उस वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया जो एस. आर. एम. यूनिवर्सिटी में आयोजित की गई। इसी प्रतियोगिता में उक्त स्कूल की छात्रा अंशिका द्वितीय स्थान पर रही। दिल्ली की एस. आर. एम. यूनिवर्सिटी ने एन.सी.आर. क्षेत्र के स्तर की वाद-विवाद प्रतियोगिता अपने परिसर में 2 दिसंबर को करवाई। इस प्रतियोगिता में वाद-विवाद प्रतियोगिता का विषय सतत विकास लक्ष्य था। इस प्रतियोगिता के प्रथम दोनों स्थानों पर सत्यानंद पब्लिक स्कूल का कब्जा हो गया। विजेता बना शुभम और उप विजेता रही अंशिका इस स्कूल की नॉन-मेडिकल की कक्षा 11 के विद्यार्थी हैं। रविवार को स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने दोनों बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा ने किया।



