Breaking NewsGohana

गोहाना के बीधल गांव में नकाबपोश युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में आग लगाई

बीधल गांव में नकापोश युवक ने दिया अंजाम, सीसीटीवी में कैद

गोहाना :-बीधल गांव में शुक्रवार रात नकाबपोश युवक ने घर के बाहर खड़ी एक्सयूवी कार में आग लगा दी। इससे गाड़ी पूरी तरह जल गई। घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीधल गांव निवासी बलबीर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को रात करीब साढ़े 9 बजे अपनी एक्सयूवी गाड़ी लेकर घर पर आया था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

रात करीब 12 बजे गली में कुछ आवाज सुनने के बाद परिवार वालों ने उसे जगाया। बाहर आकर देखा तो उसकी गाड़ी जलती मिली। उसने पुलिस व फायर विभाग को सूचना दी। फायरब्रिगेड की गाड़ी आग को बुझाया।उसने घर में लगे सीसीटीवी की फुटेज की जांच की तो एक नकापोश युवक दिखा।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button