Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के विश्वकर्मा स्कूल में हुई हिंदी प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिता
गोहाना :-2 दिसम्बर : शहर काठमंडी में स्थित विश्वकर्मा स्कूल में शनिवार को हिंदी प्रश्नोत्तरी की प्रतियोगिता करवाई गई। यह प्रतियोगिता कक्षा यू. के. जी. और कक्षा एक के लिए थी।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. बलदीप सिंह की। संयोजन प्रिंसिपल अजय श्योराण ने किया। संचालन शिक्षक कृष्ण कुमार, प्रिया, नमिता, अनु, मोनिका गोयल, प्रियंका, मोनिका जांगड़ा, सुमन, सरिता, निशा, श्वेता डांगी और कैलाश ने किया।
इस प्रतियोगिता में यू. के. जी. की टीम प्रथम रही। विजेता टीम के बच्चों के साथ उनकी शिक्षिका सरिता फौगाट को भी सम्मानित किया गया। एम. डी. बलदीप सिंह ने कहा कि हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है। यह हम सब की मातृभाषा भी है। अपने विचारों की अभिव्यक्ति सबसे सुगम तरीके से अपनी ही भाषा में संभव है।



