Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के बाल भारती विद्यापीठ में योगेश्वर दत्त ने शपथ ग्रहण करवाई स्टूडेंट कैबिनेट को

गोहाना :-2 दिसम्बर : ओलिम्पियन पहलवान योगेश्वर दत्त ने बाल भारती विद्यापीठ की नवगठित स्टूडेंट कैबिनेट को शपथ ग्रहण करवाई। इस अवसर पर योगेश्वर दत्त ने खिलाड़ियों, उनकी माताओं और कोचों को भी सम्मानित किया ओलिम्पियन पहलवान ने स्कूल में बॉक्सिंग की नई अकादमी का भी शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. हरि प्रकाश गौड़ ने की, संयोजन प्रिंसिपल सुमन कौशिक का रहा। संचालन शिक्षिका नीतू और डॉ. स्वाति ने किया। नई स्टूडेंट कैबिनेट में सीनियर हेड ब्वॉये सर्वेश, सीनियर हेड गर्ल निधि और आस्था, जूनियर हेड ब्वॉय नैतिक, जूनियर हेड गर्ल आरना, प्राइमरी स्तर पर हेड ब्वॉय हेमंत और हेड गर्ल दृष्टि को शपथ दिलाई गई।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

एनवायरनमेंट मिनिस्टर प्रियांशु, डिप्टी एनवायरनमेंट मिनिस्टर प्राची, एनवायरनमें सचिव वर्षा, कल्चरल एंड सोशल मिनिस्टर शिवानी, डिप्टी कल्चरल एंड सोशल सचिव सौम्या, स्पोर्ट्स मिनिस्टर निशांत, डिप्टी स्पोर्ट्स मिनिस्टर तेजस और पुलकित, स्पोर्ट्स सचिव साक्षी को बनाया गया।

मुख्य अतिथि योगेश्वर दत्त ने सी.बी.एस.ई. की कलस्टर रिले रेस के कांस्य पदक के लिए प्रियांशु, समीर, समरजीत और मंथन, स्केटिंग की नेशनल चैम्पियन सकेट के लिए आशीष, सिल्वर मेडल सकेट के लिए मयंक, स्टेट सिल्वर मेडल सकेट के लिए जिज्ञासा, शूटिंग की स्टेट चैम्पियन के लिए हर्षित, बॉक्सिंग के लिए आयुष, देव और अभिमन्यु, कराटे के नेशनल चैम्पियन के लिए हर्ष, विशाल और हिमांशु को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मधु गौड़, कुलदीप कौशिक, मुकेश दत्त, अनिल भारद्वाज, अनिल शर्मा, उमेश शर्मा, संतोष अत्री, पिंकी आदि भी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में योगेश्वर दत्त ने स्कूल में बॉक्सिंग की नई अकादमी का शुभारंभ भी किया। इस स्कूल में स्केटिंग, बैडमिंटन, शूटिंग, कराटे, बास्केटबॉल आदि की सुविधा पहले से उपलब्ध है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button