Breaking NewsEducationGohana

बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में हिमालय प्रथम, विंध्या सदन द्वितीय

 

गोहाना :-1 दिसम्बर : शुक्रवार को बी. पी. एस. महिला विश्वविद्यालय के कैंपस स्कूल में इंटर हाउस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। इस प्रश्नोत्तरी में हिमालय सदन प्रथम रहा जब कि विध्या सदन का स्थान द्वितीय रहा। इंटर हाउस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में मुख्यत: रामायण, महाभारत, खेलों और हरियाणवी संस्कृति पर आधारित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. नीलू सूद ने की। संयोजन अरुण दहिया ने किया। विजेता और उप विजेता सदनों के साथ अरावली और शिवालिक सदनों की टीमों ने भी हिस्सा लिया। यह इंटर हाउस सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी उस समय अतिरिक्त रोचक बन गई जब इस में प्रतिभागी टीमों के साथ दर्शकों से भी सवाल पूछे गए तथा ठीक उत्तर देने वाले दर्शक बच्चों को आकर्षक पुरस्कार दिए गए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button