गोहाना के गढ़ी उजाले खां गांव के स्वामी विवेकानंद स्कूल की शिक्षिकाओं ने घरों में जा कर अभिभावकों के सामने जांचा होमवर्क
गोहाना :- 30 नवम्बर : गुरुवार को गढ़ी उजाले खां गांव में स्थित स्वामी विवेकानंद स्कूल की शिक्षिकाओं ने बच्चों के घरों को दस्तक दी तथा उनके अभिभावकों के सामने उनके होम वर्क की कापियां जांचीं ।
स्वामी विवेकानंद स्कूल ने एक नया प्रयोग किया। इस प्रयोग में स्कूल के एम. डी. नरेश देशवाल तथा प्रिंसिपल रविंद्र सैनी ने शिक्षिकाओं के चार ग्रुप बना दिए। इन ग्रुपों में से प्रत्येक ग्रुप को लास क्रम में आवंटन हो गया कि कौन ग्रुप किस क्षेत्र के बच्चों के घरों में जाएगा। अपनी शिक्षिकाओं को अपने घर पहुंचा पा कर न केवल बच्चे अपितु उनके अभिभावक भी हैरत में पड़ गए। शिक्षिकाओं ने बच्चों के होम वर्क की कापियों का निरीक्षण उनके अभिभावकों की उपस्थिति में किया। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया कि वार्षिक परीक्षा में अच्छे अंक लेने के लिए अपना होम वर्क रोज और पूरा करें।
शिक्षिकाओं ने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे प्रतिदिन अपने बच्चों की कापियां जांचें कि उन्होंने होम वर्क कितना किया। पूरा नहीं किया तो क्यों नहीं किया।



