Breaking NewsEducationGohana

चंडीगढ यूनिवर्सिटी ने गोहाना के सत्यानंद स्कूल में आयोजित की कैरियर चॉइस वर्कशॉप

 

गोहाना :-30 नवम्बर : गुरुवार को आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में पंजाब में मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम पहुंची। टीम ने स्कूल में कैरियर चॉइस वर्कशॉप आयोजित की जिसमें बच्चों को नए आधुनिक कोर्सों की जानकारी दी गई। वर्कशॉप की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने की तथा संयोजन वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा का रहा। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम अमन वधवा के नेतृत्व में पहेची। बच्चों को नीट के अलावा डाइट एंड
न्यूट्रिशन, फिजियोथेरेपी, फार्मेसी एग्रीकल्चर साइंस और ऑप्टोमेट्री की जानकारी दी गई। बी.टेक करने के इच्छुक बच्चों को कम्प्यूटर साइंस के अलावा विशेषीकृत आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मशीन लर्निंग से अवगत करवाया गया। इसी क्रम में कॉमर्स के बच्चों को बिजनैस एनालिटिक्स एंड डिजिटल मार्कीटिंग की जानकारी दी गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button