Breaking NewsGohana

गोहाना में शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने स्वाहा की क्लॉथ शॉप

दायीं और बायीं दुकानों को भी हुआ भारी नुकसान, पी.सी.आर. ने दुकानदारों को फोन पर दी सूचना

 

गोहाना :-29 नवम्बर : शहर में रोहतक गेट के निकट स्थित म्युनिस्पिल मार्कीट में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग में एक क्लॉथ शॉप स्वाहा हो गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी चपेट में दाएं-बाएं स्थित एक दूसरी क्लॉथ शॉप और एक किरयाणा की दुकान भी आ गए। रात को लगी इस आग की सूचना दुकानदारों को पी.सी.आर. ने धुआं उठता देखने के बाद दी। आग से ताले जाम. हो गए जिस पर फायर ब्रिगेड को शटर काट कर आग बुझानी पड़ी |

म्युनिस्पिल मार्कीट में कृष्ण लाल की क्लॉथ शॉप कृष्णा सलेक्शन है। उन्हें पुलिस की पी.सी. आर. का फोन गया कि आप की दुकान में आग लगी हुई। इसी तरह की सूचना पी.सी.आर. ने इस दुकान से सटी क्लॉथ शॉप मनोज सलेक्शन को भी दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

जब दुकानदार मौके पर पहुंचे, पुलिस वहां पहले ही फायर ब्रिगेड को बुलवा चुकी थी। तब तक साफ हो गया था कि आग पहले कृष्णा सलेक्शन में लगी। उसके बाद वहां से सटी शॉप मनोज सलेक्शन में पहुंची। आग ने कृष्णा सलेक्शन की दूसरी तरफ स्थित किरयाणा शॉप को भी अपनी चपेट में ले लिया। सबसे ज्यादा नुकसान कृष्ण सलेक्शन का हुआ।

पीड़ित दुकानदारों का कहना था कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी। आग लगने से कुछ मिनट पहले ही पहले बिजली की चिंगारियां फूटती नजर आई। आग इतनी तेजी से फैली कि कृष्णा सलेक्शन के लॉक भी नहीं खुले और वे जाम हो गए। ऐसे में फायर ब्रिगेड को आग को नियंत्रित करने के लिए इस दुकान का शटर काटना पड़ा।

कृष्णा सलेक्शन के मालिक कृष्ण लाल के लिए यह अग्निकांड दूसरा बड़ा झटका है। कुछ समय पहले उनका एक बेटा खो गया था।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button