Breaking NewsGohana

सोनीपत केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सतपाल सिंह के भतीजे विकास सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत

गोहाना :-29 नवम्बर : मंगलवार की रात को शहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। संतुलन बिगड़ने से कार पलटियां खाते हुए डिवाइडर को भी क्रॉस कर गई तथा दूसरी साइड से गुजर रहे ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो कर बुरी तरह से पिचक गई। मृतक युवक एक शादी समारोह में जा रहा था। वह परिवार का इकलौता बेटा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विकास (19) पुत्र जितेंद्र सिंह सेक्टर 7 का रहने वाला था। वह रोहतक रोड पर स्थित एक मैरिज पैलेस में एक शादी में जा रहा था। वह कार में अकेला था। जब उसकी कार नंदीशाला के पास पहुंची, अचानक कार का संतुलन बिगड़ गया। कार पहले पलट गई। उसके बाद कई पलटियां खाई तथा डिवाइडर के दूसरी तरफ पहुंच गई। कार तब वहां से गुजर रहे एक ट्रक से टकरा गई। यह ट्रक आंध्र प्रदेश से गोहाना आ रहा था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

हादसा इतना भीषण था कि क्षतिग्रस्त कार बुरी तरह से पिचक गई। परिजनों को हादसे की जानकारी तब मिली जब वे मैरिज से वापस लौट रहे थे और उन्होंने कार को सड़क पर बेहद नाजुक हालत में देखा। मृतक के पिता जितेंद्र सिंह की माहरा गांव में केमिस्ट शॉप है। उसके ताऊ सतपाल सिंह जिला केमिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष हैं।

विकास अपने माता-पिता की इकलौता बेटा था। उसने इसी साल बारहवीं पास करने के बाद एमिटी यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया था। बुधवार की दोपहर हुए अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में वी.आई.पी. और सामान्य नागरिक शरीक हुए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button