Breaking NewsEducationGohanaPatriotism

ज्योतिबा फुले ने भारत में जगाई नारी शिक्षा की अलख : जगबीर सिंह मलिक

गोहाना :- 28 नवम्बर : गोहाना हलके के विधायक जगबीर सिंह मलिक ने मंगलवार को कहा कि यह महात्मा ज्योतिबा फुले ही थे जिन्होंने भारत में नारी शिक्षा की अलख जगाई। वह देश में नारी शिक्षा के जनक थे।

जगबीर सिंह मलिक शहर में पानीपत रोड स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रहे थे। यह कार्यक्रम फुले की 133 वीं पुण्यतिथि पर हुआ | अध्यक्षता आजाद हिंद देशभक्त मोर्चे के मुख्य संरक्षक आजाद सिंह दांगी ने की।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

विधायक मलिक ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने महाराष्ट्र में सत्यशोधक संस्था का गठन किया। उन्होंने महिलाओं, पिछड़ों समेत समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया। दांगी ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने ही देश का पहला गर्ल्स स्कूल पुणे में खोला था। उन्होंने यह स्कूल पत्नी सावित्री बाई फुले के सहयोग से संचालित किया।

इस अवसर पर नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन राजकुमार शर्मा, डॉ. सुरेश सेतिया, राजपाल कश्यप, सतबीर रहबारी, सतबीर पौडिया, श्रीभगवान कल्सन, राजवीर पांचाल,कश्मीरी लाल बावा, बिल्ला सेठी, राम किशन निंबड़िया, सुभाष शर्मा, रोहतास अहलावत आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button