Breaking NewsEducationGohana
भारत विकास परिषद की भारत को जानो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नालंदा बना उप विजेता
गोहाना :-28 नवम्बर : भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित मध्य प्रांतीय भारत को जानो प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में नालंदा इंटरनेशनल स्कूल उप विजेता बना। मंगलवार को उप विजेता टीम के विद्यार्थियों को स्कूल की एम. डी. रीना मलिक और प्रिंसिपल वीरेंद्र सिंह मलिक ने सम्मानित किया। यह प्रतियोगिता सोनीपत स्थित ऋषिकुल स्कूल में आयोजित की गई। मध्य प्रांतीय भारत को जानो प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर दो वर्गों में सम्पन्न हुई। नालंदा इंटरनेशनल स्कूल की उप विजेता रही जूनियर वर्ग की टीम कनप्रिया भारद्वाज और रुहानी मलिक पर आधारित थी। प्रतियोगिता में प्रतिभागी विद्यार्थियों से छह चरणों में धर्म, संस्कृति, भूगोल, इतिहास और राजनीति संबंधित प्रश्र पूछे गए । प्रतियोगिता में रोहतक, पानीपत और सोनीपत जिलों से 30 टीमों ने भाग लिया।



