गोहाना के जे. एल. एन. किड्स स्कूल में आयोजित अंग्रेजी प्रवाही लेखन प्रतियोगिता में वैभव, हिमांशु और भविष्य प्रथम
गोहाना :-28 नवम्बर : गुढ़ा रोड पर स्थित जे. एल. एन. किड्स स्कूल में आयोजित अंग्रेजी प्रवाही लेखन की प्रतियोगिता में वैभव, हिमांशु और भविष्य प्रथम रहे।
विजेता बच्चों को स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा ने पुरस्कृत किया। अंग्रेजी प्रवाही लेखन की प्रतियोगिता तीन चरणों में हुई। पहला चरण 18 नवंबर, दूसरा चरण 25 नवंबर को हुआ। अंतिम और तीसरा चरण मंगलवार को हुआ। संयोजन स्कूल के वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राज कुमार ने किया।
कक्षा 1 में वैभव प्रथम, लवीश द्वितीय और लक्ष्य तृतीय रहे। कक्षा 2 में हिमांशु प्रथम, रेहान द्वितीय और रौनक तृतीय, कक्षा 3 में भविष्य प्रथम, वंशिका द्वितीय और श्रुति तृतीय, कक्षा 4 में वंश प्रथम, महक द्वितीय और हर्षित तृतीय, कक्षा 5 में शिक्षा प्रथम, अनु द्वितीय और अनिका तृतीय रहे। प्रतियोगिता के आयोजन में विशेष सहयोग ज्योति नरवाल, मनीषा सांगवान, वीनू, मीना, प्रिया शर्मा, सीमा रानी, प्रीति यादव आदि का रहा।



