Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के विश्वकर्मा हाई स्कूल में अंग्रेजी के शब्दार्थ की प्रतियोगिता में कक्षा 4 रही प्रथम

गोहाना :-28 नवम्बर : शहर में काठमंडी में स्थित विश्वकर्मा हाई स्कूल में मंगलवार को अंग्रेजी के शब्दार्थ की प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में कक्षा 4 की टीम को विजेता घोषित किया गया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. बलदीप आर्य ने की। संयोजन प्रिंसिपल अजय श्योराण ने किया। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिका प्रिया, अनु, नमिका, सुमन, सरिता, निशा, श्वेता, कैलाश, मोनिका गोयल, प्रियंका, मोनिका जांगड़ा, शिक्षक कृष्ण कुमार आदि ने किया प्रतियोगिता कक्षा 2 से 5 के विद्यार्थियों की थी। प्रतियोगिता में उप विजेता कक्षा 2 और कक्षा 3 की टीमें बनीं। दोनों टीमों ने समान अंक प्राप्त किए।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button