गोहाना के ऐतिहासिक टुबड़ी मेले में धूमधाम से निकली कृष्ण और बलराम की झांकी
गोहाना :- 27 नवम्बर : ऐतिहासिक टुबड़ी मेले में सोमवार को भगवान कृष्ण और दाऊ बलराम की झांकी पूरी धूमधाम से निकली। टीटू धर्मशाला से प्रारंभ झांकी ने समूचे शहर की नगर
परिक्रमा की जिसका स्थान-स्थान पर भव्य स्वागत किया गया। झांकी की अध्यक्षता टुबड़ी मेला कमेटी के अध्यक्ष और बिजली महकमे के रिटायर्ड एस. ई. विजय कत्याल ने की। संयोजन पूर्व नगर पार्षद कृष्ण गोपाल उर्फ लवली चिंदा का रहा। उनकी टीम मैं रवींद्र ढल्ल, मनोज कत्याल, परीक्षित कत्याल, गौरव कत्याल, रोहित विज, प्रवीण खुराना, विजय मग्गो, विनोद निझावन, सुरेश धवन और सविता मदान थे।
झांकी को मुख्य अतिथि के रूप में सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अरुण बड़ौक ने रवाना किया। झांकी में भगवान कृष्ण भारत बावा बने तो बलराम का स्वरूप सागर शर्मा ने धारण किया। झांकी में भगवान कृष्ण और दाऊ बलराम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को प्रसाद भी वितरित किया गया । विशेष सहयोग लवली वधवा, रमन विज, हनी चिंदा, कृष्ण मल्होत्रा, बनारसी मल्होत्रा, संजय सुखीजा, राजीव मल्होत्रा, रमन मल्होत्रा आदि का रहा।

