Breaking NewsEducationGohana

गोहाना में जगह-जगह हुआ अजय पूनिया का अभिनंदन

गोहाना :-27 नवम्बर : यू. पी. एस. सी. की वर्ष 2022 की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 50 अर्जित करने वाले नव चयनित आई.ए.एस. अधिकारी अजय पूनिया के अभिनंदन समारोह की सोमवार को झड़ी लग गई। उनको गोहाना शहर में विभिन्न स्थानों पर आयोजित समारोहों में उनके पिता जगदीश पूनिया समेत सम्मानित किया गया।

नई अनाज मंडी का अभिनंदन समारोह गोहाना जाट महासभा और आढ़ती एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। इस समारोह की अध्यक्षता विनोद सहरावत ने की जो दोनों संगठनों के अध्यक्ष हैं। मार्गदर्शन वयोवृद्ध आढ़ती लाला रामधारी जिंदल का रहा। अभिनंदन समारोह में दोनों मेजबान संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

पूनिया परिवार गोहाना में राम नगर में रहता है। इससे सटे शिव नगर में हुए अभिनंदन समारोह की अध्यक्षता सोनीपत जिला परिषद की पूर्व चेयरपर्सन कमला भावड़ ने की। संयुक्त संयोजन जगदीश भावड़ और कंवर भावड़ ने किया। कार्यक्रम में शमशेर पन्नू, दिलबाग सिंह, भजन लाल, जितेंद्र सहराया, राम सिंह आदि भी उपस्थित रहे। गोहाना केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने अपने अध्यक्ष प्रदीप चहल की अध्यक्षता में अजय पूनिया को सम्मानित किया। इस अवसर पर सुरेश बजाज, डॉ. एस. एन. गुप्ता, हरि प्रकाश गुप्ता, ओम प्रकाश जैन, गुलशन बजाज, दीपक अरोड़ा, संजय ललित आदि भी मौजूद रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button