चमत्कारी संत के 105 वें जन्मदिन पर गोहाना में उमड़ा आस्था का सैलाब
गोहाना :- 27 नवम्बर : चमत्कारी संत चंद्रभान जी 105 वें जन्मदिन पर सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। रेलवे कॉलोनी स्थित पुराने आश्रम के साथ जींद रोड पर नवनिर्मित आश्रम में हुए दोहरे आयोजनों में देशभर से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। जलेबी के प्रसाद की 187 सवा मणि चढ़ीं तो गोहाना में स्थित पांच गौशालाओं में से प्रत्येक को ट्राली भर कर हरा चारा भेंट किया गया। नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी सहित बड़ी संख्या में वी.आई.पी. भी पहुंचे।
चंद्रभान जी के जीवन काल और उनके परलोक गमन के बाद श्रद्धालुओं के जीवन में इतने चमत्कार हुए कि उनका नाम चमत्कारी संत प्रसिद्ध हो गया। 105 वर्ष पहले जब चंद्रभान जी का जन्म हुआ, उस दिन भी सोमवार था। रेलवे कॉलोनी के आश्रम में पूजा-अर्चना पुजारी पं. ओम प्रकाश शर्मा और नए आश्रम में हवन के साथ आराधना पुजारी देवेंद्र शर्मा ने करवाई। प्रत्येक आगंतुक को जलेबी के प्रसाद के पैकेट दिए गए। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के लिए देसी घी के भोजन की व्यवस्था की गई।अध्यक्षता चमत्कारी संत चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बालकृष्ण गुप्ता ने की।
संयोजन सचिव जगदीश गोयल और कोषाध्यक्ष राजेश गोयल के साथ नरेश गुप्ता, ब्रज लाल बंसल, राम रतन जिंदल, सुशील जैन, राम निवास गर्ग, शिव कुमार गोयल, ब्रज लाल बंसल, ब्रज मोहन मित्तल और सुनील उर्फ राजू विरमानी की टीम ने किया। कार्यक्रम में गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी अपने पति और सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी के साथ पहुंचीं। उनको दिए गए ज्ञापन में चमत्कारी संत की स्मति में उनके आश्रम का भव्य द्वार नगर परिषद द्वारा बनवाने की गुहार की गई।
अग्रवाल सत्संग भवन के अध्यक्ष रामधन भारतीय, आढ़ती एसोसिएशन के संरक्षक रामधारी जिंदल के साथ विशिष्टजनों में राम निवास गुप्ता, नरेंद्र गहलावत, रामधारी मित्तल, सत्य नारायण मित्तल, नंद किशोर गोयल, महेश गोयल, गौरव गोयल, सी.ए. पीयूष सिंगला भी पहुंचे।

