रोहतक के लाखनमाजरा के गांव से एक महिला 1 लाख 22 हजार रूपये और गहने लेकर हुई फरार
रोहतक में एक महिला घर से नगदी और गहने लेकर फरार हो गई । उसका पति पड़ोस की शादी में गया था। इस दौरान महिला मौका देख फरार हो गई। पुलिस ने पति की शिकायत पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

रोहतक :- रोहतक के थाना लाखनमाजरा क्षेत्र के गांव निवासी एक महिला घर से भाग गई। जो अपने साथ 1 लाख 22 हजार रुपए व गहने भी ले गई। महिला उस समय घर से निकली, जब उसका पति पड़ोस की शादी में गया हुआ था। जब वह वापस आया तो उसे उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली। अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कहीं कोई जानकारी नहीं मिली। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।
एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब 4 साल पहले शादी रोहतक के एक गांव की युवती के साथ हुई थी। उसकी पत्नी की उम्र करीब 23 वर्ष है। शादी के बाद उन्हें दो बच्चे हुए। 25 नवंबर को पड़ोस में शादी समारोह था। इसलिए वह अपनी लड़की के साथ पड़ोस के शादी समारोह में चला गया। जब घर वापस आया तो उसकी पत्नी घर पर नहीं मिली।
पुलिस ने शुरू की महिला की तलाश
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी उसकी मां के बक्सा से 1 लाख 22 हजार रुपए व आधा तोले की लेडीज अंगूठी निकालकर ले गई। जिसको अपने स्तर पर तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी कोई सुराग नहीं लगा। जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी और पत्नी को तलाश करने की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज करके महिला की तलाश आरंभ कर दी है।