Breaking NewsGohanaReligion
चमत्कारी संत का 105 वां जन्मदिन नए के साथ पुराने आश्रम में भी मनेगा

गोहाना :-26 नवम्बर : चमत्कारी संत के नाम से प्रसिद्ध स्व. चंद्रभान जी महाराज का 105वां जन्मदिन सोमवार को पुरानी अनाज मंडी स्थित पुराने आश्रम के साथ जींद रोड पर निर्मित नए आश्रम में भी मनाया जाएगा। यह कार्यक्रम श्री चमत्कारी संत चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान में होगा ।
रेलवे कॉलोनी के पुराने आश्रम में गुरु पूजा का कार्यक्रम सुबह 8 बजे से 9 बजे तक होगा। नए आश्रम में यह कार्यक्रम उसके तुरंत बाद सुबह 9 बजे से 10 बजे तक होगा। यहां हवन भी होगा। नए आश्रम में उसके बाद सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक सत्संग और भंडारे का आयोजन होगा।

