Breaking NewsGohanaPatriotism

गोहाना में संविधान अंगीकरण के 74 वे दिवस पर डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा को किया नमन

गोहाना :-26 नवम्बर : भारतीय संविधान अंगीकरण के 74 वें दिवस पर रविवार को भारत रत्न डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा को नमन किया गया। जहां विभिन्न अनुसूचित जाति संगठनों ने संयुक्त रूप से डॉ. अंबेडकर का पावन स्मरण किया, वहीं विधायक जगबीर सिंह मलिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग पहुंचे।

विधायक जगबीर सिंह मलिक ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से सभी धर्मों और जातियों को एकजुट रहने का संदेश दिया। देश और प्रदेश का हित इसी में है कि हर कोई संविधान का सम्मान करे। इस अवसर पर आजाद सिंह दांगी, बंसी वाल्मीकि, रवि इंदौरा, सतबीर रहबारी, पवन राजौरा, कश्मीरी लाल बावा, सतबीर पौडिया, अरुण जैन, राजपाल कश्यप, विकास संधु, सतबीर पौडिया आदि भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

अनुसूचित जाति संगठनों मांग की कि संविधान को पूर्ण रूप से लागू किया जा तथा वंचितों को उनके अधिकार उपलब्ध करवाए जाएं। धर्मबीर मदीना, राम मेहर मान, अशोक बामनिया, रामानंद धनखड़, वजीर भाटिया, विकास बुटाना, अनिल चावला, वीरेंद्र मेहरा, नर सिंह गोहाना, अमित राठी, सुरेश नरवाल, बिजेंद्र चहल, हरपाल नलवा आदि ने पुष्पांजलि अर्पित की। हरियाणा प्रदेश चमार महासभा समेत विभिन्न अनुसूचित संगठनों ने सदैव संविधान सम्मत कार्य करने का संकल्प किया।

 

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button