Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के एम. आर. पब्लिक स्कूल में मैथ्स की प्रदर्शनी में कनिष्का प्रथम, स्नेहा द्वितीय
गोहाना :-24 नवम्बर : शहर में गौतम नगर में स्थित एम. आर. पब्लिक स्कूल में कक्षा 8 से 12 की मैथ्स के वर्किंग मॉडलों की प्रदर्शनी आयोजित की गई। कक्षा 8 में कनिष्का का मॉडल प्रथम और स्नेहा का मॉडल द्वितीय रहे। तृतीय स्थान पर खुशी का मॉडल रहा |
प्रदर्शनी के विजेताओं को स्कूल के एम. डी. राजबीर शर्मा ने पुरस्कृत किया। अध्यक्षता प्रिंसिपल अनिता शर्मा ने की। निर्णायक मैडल में शिक्षक योगेश और सुमित थे। संयोजन मैथ्स के पी.जी.टी. हितेश ने किया। प्रदर्शनी में जमा, घटा, नाप-तोल, दूरी और समय निकालने सहित विभिन्न मैथ्स मॉडल प्रस्तुत किए गए।
कक्षा 9 में जिया प्रथम, वंशिका द्वितीय और ज्योति तृतीय रही। कक्षा 10, 11 और 12 के परिणाम में नैंसी प्रथम, मुस्कान और सोनल द्वितीय तथा तृशा तृतीय रहीं।


