समग्र शिक्षा कर्मचारियों ने वित्त विभाग के उप नियम खत्म करने का किया विरोध
गोहाना :-23 नवम्बर : गुरुवार को समग्र शिक्षा कर्मचारियों ने वित्त विभाग के उप नियमों को समाप्त करने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया।
सर्व शिक्षा कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने राई के विधायक और भाजपा के प्रदेश सचिव मोहन लाल कौशिक तथा सोनीपत के भाजपा सांसद रमेश कौशिक को सी. एम. को संबोधित ज्ञापन सौंपे। प्रतिनिधिमंडल ने दोनों भाजपा दिग्गजों के सहयोग की याचना उनके हितों की रक्षा के लिए की।
सर्व शिक्षा कर्मचारी संघ की सोनीपत इकाई के जिला अध्यक्ष बलराज सिंह हैं। वह गोहाना के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कार्यरत हैं। उनके अनुसार समग्र शिक्षा कर्मचारी हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना प्रोजेक्ट (एच. एस. एस. पी. पी.) के तहत नियुक्त हैं। उनके लिए बने उप नियमों में प्रावधान है कि उनको 5 साल की सेवा के बाद डी. ए. तथा 10 साल की सेवा के बाद एच. आर. ए. के साथ चिकित्सा भत्ता प्रदान किया जाता है।
जिला अध्यक्ष बलराज सिंह ने कहा कि अब वित्त विभाग ने इन उप नियमों को समाप्त कर देने का अनुमोदन किया है। जिला अध्यक्ष ने सी.एम. से अपील की कि वे समग्र शिक्षा कर्मचारियों के व्यापक हितों के लिए उप नियमों को खत्म करने के स्थान पर उन्हें जारी रहने दें।
इस अवसर पर यूनियन की जिला कोषाध्यक्ष निर्मल कौशिक के साथ रविंद्र दहिया, अनिल नैन, विष्णु भारद्वाज, रणजीत कुंडू, रामशान, प्रोमिला, शिल्पा, अनुराधा, आशीष, सचिन, पूनम, हरीश, राजीव, राजपाल आदि भी उपस्थित रहे।


