तबादले अब कर दो, प्रभावी एक अप्रैल से कर देना : कृष्ण निर्माण
गोहाना :-22 नवम्बर : हरियाणा शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण निर्माण ने बुधवार को राज्य सरकार को परामर्श दिया कि वह बरसों से लंबित शिक्षकों के तबादले अब कर दे और उन्हें प्रभावी 1 अप्रैल 2024 से कर दिया जाए। कृष्ण निर्माण पत्रकारों से मुखातिब हो रहे थे। उन्होंने ऑनलाइन ट्रांसफर नीति अच्छी नीति है, पर इसी सत्र में हर हाल में तबादले करें ताकि बच्चों को अच्छे शिक्षक और शिक्षकों को मनमाफिक स्टेशन मिल सकें। उनके अनुसार 2016 के पद से जे. बी. टी. शिक्षकों के तबादले हुए ही नहीं हैं तो हजारों पी.जी.टी. और प्रिंसिपल अस्थायी स्टेशनों पर बैठे हैं। हजारों शिक्षकों को एनीव्हेयर में स्टेशन आवंटित हुआ है।
हरियाणा शिक्षक तबादला करवाओ संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सत्र का अवसान तबादले रोकने का बहाना नहीं बन सकता। पिछले शैक्षणिक सत्र में जनवरी माह में तबादले किए गए थे तो अब भी इक्का-दुक्का ट्रांसफर ऑर्डर आते ही रहते हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने सुझाव दिया कि अगर शिक्षा विभाग सत्र के मध्य में तबादले करने में संकोच ग्रस्त है, उसे इस प्रावधान के साथ अब तबादले कर देने चाहिएं कि वे प्रभावी अगले शैक्षणिक सत्र की पहली तारीख 1 जनवरी 2024 से होंगे ।
कृष्ण निर्माण ने कहा कि यदि किसी जिले में तबादले करने के बाद भी किसी स्कूल में पद खाली बचें, तब उन पदों के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम के माध्यम से भर्ती की जा सकती है।
प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण निर्माण ने कहा कि उन शिक्षकों के लिए विशेष ट्रांसफर ड्राइव चलाया जाना चाहिए जो अस्थायी स्टेशनों पर बैठे हैं अथवा एनीव्हेयर कैटेगरी में हैं।


