AgricultureBreaking NewsBusinessGohana

गोहाना में कल तक धान की आवक 20 लाख क्विंटल से पार

गोहाना :-जींद रोड स्थित नई अनाज मंडी में इस साल धान की आवक 20 लाख क्विंटल के पार पहुंच चुकी है। जबकि पिछले वर्ष महज 18 लाख क्विंटल धान की आवक हुई थी। अब धान की फसल का अंतिम चरण चल रहा है और रोजाना 30 से 40 हजार क्विंटल धान की आवक हो रही है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

नई अनाज मंडी में अब तक 20 लाख 62 हजार 583 क्विंटल धान की आवक हो चुकी है। अनाज मंडी में किसानों को धान का अधिकतम भाव 4700 रुपये प्रति क्विंटल तक मिल रहा है। ऐसे में जो किसान फसल का स्टॉक किए हुए थे और जिनकी अभी धान की कटाई चल रही है। वह धान की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। साथ ही मार्केट कमेटी सचिव ने अधिकारियों ने आढ़तियों को फसल का उठान तेजी से करवाने के निर्देश दिए हैं। फसल का उठान धीमा होने के चलते मंडी परिसर में हर तरफ धान के बैग और फसल के ढेर लगे हुए हैं।

इस साल अनाज मंडी में धान की आवक अधिक हुई है। आढ़तियों को तेजी से फसल का उठान कराने के निर्देश दिए हैं।

-दीपक लोहचब, सचिव, मार्केट कमेटी।
Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button