गोहाना के शेरसिंह पब्लिक स्कूल के मोहित जे.एस.ए. नियुक्त तो आरती स्कॉलरशिप के लिए चयनित
गोहाना :-21 नवम्बर : सोनीपत रोड पर स्थित शेर सिंह पब्लिक स्कूल के दो पूर्व विद्यार्थियों ने स्कूल का नाम रोशन हुआ है। इस स्कूल के छात्र मोहित तोमर का चयन गृह मंत्रालय में हुआ है। आरती शर्मा का चयन चीन सरकार ने प्रतिमाह 2.30 लाख रुपए का स्कॉलरशिप देने के लिए किया है। स्कूल के प्रिंसिपल जयवीर रूहिल के अनुसार मोहित तोमर पुत्र सतीश तोमर लाठ गांव का निवासी है। उसका चयन केंद्रीय गृह मंत्रालय में जूनियर सेक्रेटेरियट असिस्टेंट यानी जे. एस. ए. के पद पर हुआ है। स्कूल की पूर्व छात्रा आरती शर्मा पुत्री मुकेश शेर्मा चीन में एम.बी.बी.एस. कर रही है। उसकी मेहनत की सराहना करते हुए चीन की सरकार ने उसे हर महीनें 2.30 लाख रुपए की स्कॉलरशिप राशि प्रदान करने का निश्चय किया है। स्कूल के निदेशक महेंद्र सिंह मलिक ने मोहित तोमर और आरती शर्मा को बधाई दी तथा उन दोनों के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाये दी


