Breaking NewsJudicialRohtak

हरियाणा सरकार ने दी आठवीं बार फरलो राम रहीम को,21 दिन के लिए सुनारिया जेल से बाहर ; हनीप्रीत के साथ बरनावा आश्रम रवाना

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले राम रहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

रोहतक :- दुष्कर्म व हत्या के केस में सजायाफ्ता राम रहीम मंगलवार को एक बार फिर सुनारिया जेल से बाहर आ गया। उसे सरकार ने 21 दिन की फरलो दी है। मंगलवार दोपहर हनीप्रीत और चरणजीत सिंह सुनारिया जेल पहुंचे।

15 मिनट बाद ही राम रहीम को अपने साथ यूपी के बागपत स्थित बरनावा आश्रम में ले गए। डीएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में सीआईए प्रथम प्रभारी कुलदीप सिंह की टीम राम रहीम को आश्रम में छोड़ने गई है।

WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (2)
WhatsApp Image 2024-08-14 at 9.41.16 AM (3)
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई गई थी। बाद में उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी सजा हो चुकी है। चार दिन पहले रामरहीम ने फरलो के लिए अर्जी दाखिल की थी, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

उसे डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम यूपी के बागपत जिले के बरनावा आश्रम छोड़कर आएगी। जेल में रामरहीम को कैदी नंबर 8647 दिया गया है। वह 12वीं बार जेल से बाहर आया है। उसे आठवीं बार पैरोल या फरलो मिली है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button