Breaking NewsEducationGohana
गोहाना के सत्यानंद पब्लिक स्कूल की उप विजेता टीम को किया सम्मानित

गोहाना :-20 नवम्बर : आदर्श नगर स्थित सत्यानंद पब्लिक स्कूल में सोमवार को स्कूल की उस टीम को सम्मानित किया गया जिसने भारत विकास परिषद की भारत को जानो प्रतियोगिता में द्वितीय रहते हुए उप विजेता का पुरस्कार ग्रहण किया। सत्यानंद पब्लिक स्कूल की टीम जूनियर वर्ग में द्वितीय रही। इस टीम में कक्षा 8 के केशव, अभिनव, तनिष्क और विदुषी थे। चारों बच्चों को स्कूल की प्रिंसिपल सीमा श्योराण ने सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम का संयोजन स्कूल की वाइस प्रिंसिपल कंचन आहूजा ने किया । शिक्षिका पूनम शर्मा ने भी उप विजेता टीम को बधाई दी तथा टीम के सदस्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।


