श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित नगर कीर्तन से गुरुनानकमय हो गया गोहाना

गोहाना :-19 नवम्बर : रविवार को समूचा गोहाना शहर गुरुनानकमय हो गया। अवसर सिख धर्म के संस्थापक के प्रकाशोत्सव पर श्री गुरु सिंह सभा द्वारा आयोजित नगर कीर्तन का था। इस नगर कीर्तन में गतके के करतबों का प्रदर्शन करते हुए पंजाब से गतका पार्टी बुलाई गई। यह नगर कीर्तन पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में स्थित मुख्य गुरुद्वारे से प्रारंभ हुआ तथा नगर परिक्रमा के बाद वहीं सम्पन्न हुआ।
नगर कीर्तन को गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी तथा उनके पति सोनीपत भाजपा के जिला उपाध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी ने झंडी दिखा कर रवाना किया। अध्यक्षता श्री गुरु सिंह सभा के अध्यक्ष सरदार काबल सिंह ने की। संयोजन की कमान डॉ. सुरेश सेतिया, हरीश परुथी, सोमनाथ चावला, दीपक चावला, एडवोकेट एस. एस. मिगलानी, जगदीश चिंदा, हरीश हंस, केसर सिंह, रामनाथ हंस, अशोक विज, सतनाम सिंह, अजीत सिंह, विनोद जुनेजा, गुरुचरण सिंह और जगत सिंह की टीम ने किया।
नगर कीर्तन में सबसे आगे जो पांच प्यारे चल रहे थे, वे देवेंद्र मक्कड़, जसबीर सिंह, रघुबीर सिंह, रमनप्रीत सिंह और कर्णजीत सिंह थे। नगर कीर्तन के पूरे पथ को अच्छी तरह से साफ किया जाता रहा। इसके लिए पानी का हलका छिड़काव कर धूल-मिट्टी बैठने के बाद झाडुओं से अच्छी तरह से बुहारा जाता रहा। श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी की झांकी आस्था और श्रद्धा की केंद्र बिंदु बनी रही।
गत के करतबों के लिए पंजाब के शेरे पंजाब बाबा दीप सिंह जी अखाड़ा की पार्टी पहुंची। इस पार्टी ने पूरे मार्ग में दिल दहला देने वाले रोमांचक करतब दिखाए। इस पार्टी में मुख्य रूप से अरविंद्र सिंह, गुरकीरत सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरमन सिंह और अजीत सिंह थे।
जिस महिला मंडली ने अपने मधुर भजनों से नगर कीर्तन की छटा को चार चांद लगा दिए, उसमें शशि बाला, कमलेश, कृष्णा, सुनीता, शांता, कुलविंद्र कौर, बलवंत कौर, रणजीत कौर, मोना गुलियानी, सुदेश दुआ, संतोष पिपलानी और अमरजीत कौर थे।
मार्ग में लंगर की व्यवस्था लक्ष्मी नगर द्वारा सामूहिक रूप से की गई। नगर कीर्तन के मार्ग में राज कुमार बुद्धिराजा, सोनू मक्कड़, बलवंत नागपाल, संजय मेहंदीरत्ता, जोगेंद्र शाह, विक्की बजाज, डॉ. संदीप सेतिया, रिंकू डंग, पंकज सिंह, सचिन कपूर, जस्सी खुराना और मोनू चुघ ने जोरदार स्वागत किया।


