Breaking NewsEducationGohana

गोहाना के नालंदा वर्ल्ड स्कूल के बच्चे कृत्रिम तारामंडल देख हुए रोमांचित

गोहाना :-18 नवम्बर : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चे कृत्रिम तारामंडल को देख कर रोमांचित हो उठे। यह अवलोकन प्लेनेटोरियम के सिमुलेशन में रात्रि आकाश के माध्यम से संभव हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल की प्रबंधक रीना मलिक ने किया। प्लेनेटोरियम लियो प्लेनेटोरिया दिल्ली विज्ञान मंच ने लगाया। एक गुंबद आकार की प्रोजेक्शन पर तारे, ग्रह और ब्रह्मांड में पाए जाने वाले अन्य पिंड, धूमकेतु, एस्ट्रॉयड आदि को कहानी माध्यम से दिखाया और समझाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा चौधरी ने की। स्कूली बच्चों को इसरो और आई.एस.एस. की जानकारी भी दी गई।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button