गोहाना के मुगलपुरा के बूटा राम मेहता के नेत्र हुए अमर, बने 986वें नेत्रदाता

गोहाना :-18 नवम्बर: शहर में मुगलपुरा में गुरुद्वारा कलगीधर वाली गली निवासी बूटाराम मेहता (80) के नेत्र शनिवार को अमर हो गए। उनका नेत्रदान रक्तदान – नेत्रदान- देहदान के लिए समर्पित संस्था आहुति ने करवाया। नेत्र ग्रहण के लिए दिल्ली के दरियागंज से श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट की टीम पहुंची।
राम मेहता व चल रहे थे। उन्होंने शुक्रवार की रात को 8:40 बजे आखिरी सांस ली। शनिवार को हुए नेत्रदान की पहल मृतक की पत्नी दर्शना मेहता, बेटे-बहु मनोज मेहता और प्रीति मेहता, बेटी-दामाद दीपा मल्होत्रा और हरीश मल्होत्रा, पूजा मल्होत्रा और जुगनू मल्होत्रा ने की।
नेत्रदान के लिए आहुति से संपर्क राजन मल्होत्रा ने किया। मृतक वृद्ध उनके फूफा थे। राजन इससे पहले अपने पिता राजेंद्र मल्होत्रा, मां दर्शना मल्होत्रा और भाई अमित मल्होत्रा का भी नेत्रदान करवा चुके हैं।
बूटाराम मेहता का नेत्रदान स्वीकार करने के लिए श्रॉफ आई इंस्टीट्यूट से टेक्नीशियन आर. डी. शर्मा की टीम आई। आहति की टीम इस के अध्यक्ष बंटी हंस और को -ऑर्डिनेटर सन्नी निरंकारी पर आधारित थी।
इससे पहले 985वां नेत्रदान देवीनगर के मोर चौक निवासी हवा सिंह मोर का हुआ था।



