Breaking NewsEducationGohanaSocial

गोहाना के ओपन शेल्टर होम के बच्चों को किया सम्मानित

गोहाना :-18 नवम्बर : शनिवार को शहर में वजीरपुरा मोड़ के निकट स्थित ओपन शेल्टर होम में शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। बच्चों को मिठाइयां, ड्राई फ्रूट भेंट किए गए। लोक कल्याण सेवा समिति गोहाना में ओपन शेल्टर होम का संचालन करती है। इस ओपन शेल्टर होम में झुग्गियों में रहने वाले बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा प्रदान की जाती है। बच्चों को ओपन होम शेल्टर में लाने और झुग्गियों में वापस छोड़ कर आने की व्यवस्था की गई है। ओपन शेल्टर होम में ऐसे बच्चों को भोजन परोसा जाता है तथा स्टेशनरी के सामान के साथ ड्रेस भी उपलब्ध करवाई जाती है। मुख्य अतिथि शहर के नागरिक अस्पताल के डॉ. चक्रवर्ती शर्मा रहे। अध्यक्षता लोक कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष अशोक कौशिक ने की। संयोजन प्रोजेक्ट को-ऑडिनेटर ममता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता नीरज ने किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button