Breaking NewsGohanaSocial

डॉ. एस.एन. गुप्ता की नई कार्यकारिणी का हुआ शपथ ग्रहण समारोह

गोहाना :-18 नवम्बर : लायंस क्लब -गोहाना सिटी की नई कार्यकारिणी को समारोहपूर्वक संस्थापित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता के साथ सचिव प्रवीण मित्तल और कोषाध्यक्ष डॉ. राजेश गोयल को शपथ ग्रहण करवाई गई।

संस्थापना समारोह के मुख्य अतिथि लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर भारत भूषण दुआ रहे। संस्थापना अधिकारी रमन गुप्ता रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व इंटरनेशनल निदेशक विनोद खन्ना ने की। कार्यक्रम में लायंस क्लब के विभिन्न शीर्ष अधिकारी पहुंचे।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

लायंस क्लब – गोहाना सिटी के अध्यक्ष डॉ. एस. एन. गुप्ता ने कहा कि उनकी यूनिट लायंस क्लब के नेतृत्व की अपेक्षाओं की कसौटी पर खरा उतरने की हर संभव कोशिश करेगी। उन्होंने कहा कि वह अपने क्लब के सब सदस्यों को यथा योग्य सम्मान प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर सुमित मित्तल, संजय मंगल, अनिल गोयल, विकास सैनी, सुमेर जैन, पंकज गर्ग, अंकित गर्ग, ब्रजेश गोयल, तरुण जैन, ब्रजमोहन गर्ग, सुनील गर्ग, विनोद सिंगला, हरिओम गुप्ता, राजेश गोयल आदि भी उपस्थित रहे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button