AgricultureBreaking NewsGohana

गोहाना के जींद रोड के फ्लाईओवर पर टूटा ट्रॉली का हुक, धान से भरी ट्राली घुसी दीवार में

गोहाना :-18 नवम्बर :शनिवार की सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गोहाना-जींद मार्ग के फ्लाईओवर धान से भरी एक ट्राली का ट्रैक्टर का हुक टूट गया। इस पर ट्राली उलटी लुढकते हुए बड़ी तेजी से वापस नीचे आई। उसकी चपेट में एक व्यक्ति भी आ गया। ट्राली जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यालय की दीवार में घुस गई।
गनीमत यह रही है कि वहां स्थित लेबर चौक तब खाली था, अन्यथा बड़ा हादसा संभव था।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

सुबह 10.20 बजे तब अफरातफरी मच गई जब फ्लाईओवर के ऊपर से गुजरते हुए नई अनाज मंडी में धान ले रही एक ट्राली के ट्रैक्टर का हुक टूट गया। ऐसे में ट्राली वापस ढलान पर गोहाना शहर की तरफ तेजी से लुढकने लगी।लुढकते – लुढकते ट्राली वहीं समीप में स्थित जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय की दीवार में घुस कर रुक गई। ट्राली की चपेट में आने से एक व्यक्ति भी घायल हो गया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button