AdministrationBreaking NewsGohanaSocial

आमजन और गोहाना पुलिस के बीच समन्वय की कड़ी बना ‘हरियाणा उदय’ आउटरीच कार्यक्रम

गोहाना :- श्रीमती भारती डबास, पुलिस उपायुक्त गोहाना के नेतृत्व में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत गोहाना पुलिस आमजन तक क्षेत्र में गाँव-गाँव में पहुँच रही है | हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम का मकसद पुलिस और आमजन के बीच की दूरी को समाप्त कर बेहतर संबंध बनाना है| इससे आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और आपसी समन्वय की भावना को बढ़ावा मिलेगा | इस कार्यक्रम के तहत गोहाना पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जिसमे लोगों को खेलों की महत्वता, नशा ना करने/नशा मुक्ति, यातायात नियमों का पालन करना व विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों की पहचान व उनसे बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है | गोहाना पुलिस का यह आयोजन लोगों के आकर्षण का केंद्र बनता है तथा लोग इनमें बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

गोहाना :-18 नवम्बर : बरोदा थाने के आहुलाना गांव में शनिवार को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। गोहाना जिला पुलिस जिले की डी.सी.पी. भारती डबास के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में ए.सी.पी. प्रथम नरेंद्र खटाना ने गांव के बुजुर्गों को सम्मानित भी किया।

हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत इन दिनों गोहाना जिला पुलिस बारी-बारी से एक-एक गांव में पहुंच रही है। इस मुहिम का मकसद जनता और पुलिस के बीच की दूरियां समाप्त करना बेहतर संबंध बनाना है। आहुलाना गांव के कार्यक्रम में ए.सी.पी. – प्रथम नरेंद्र खटाना ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें दूर किया।

पुलिस ने एक नई पहल प्रारंभ की है। इससे पुलिस गांवों के बुजुर्गों को सम्मानित कर रही है। ए. सी. पी. – प्रथम नरेंद्र खटाना ने आहुलाना के बुजुर्गों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने ग्रामीणों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। उन्होंने हेल्पलाइन नंबर 1930 कीजानकारी दी।

इस अवसर पर नरेंद्र खटाना ने पौधारोपण भी किया। उन्होंने ग्रामीणों से नशे के खिलाफ लड़ाई में खुल कर पुलिस का साथ देने का आह्वान भी किया।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button