AgricultureBreaking NewsGohana
गोहाना की नई अनाज मंडी में फसल की आवक बढ़ने से शहर की सड़कों पर जाम, शुक्रवार को 5 घंटे जाम में फंसे रहे किसान
रोडवेज ने जींद और जुलाना की बसों के रूट को किया डायवर्ट

गोहाना :- नई अनाज मंडी में फसल की आवक बढ़ने से सड़कों पर जाम लग रहा है। शुक्रवार को भी मिनी बाइपास रोड पर करीब 2 किमी लंबा जाम लग गया। किसानों के ट्रैक्टर और अन्य वाहन करीब 5 घंटे तक जाम में फंसे रहे। रोजाना लग रहे जाम के चलते रोडवेज ने जींद और जुलाना की बसों के रूट डायवर्ट किए हैं। इनको 6 से 7 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है। अधिकारियों के अनुसार जुलाना रूट की बसें आहुलाना गांव से होकर बरोदा रोड पर जाएगी। वही जींद रूट की बसें खंदराई गांव से होकर जींद के लिए जाती हैं।


