Breaking NewsGohana

गोहाना के गांव बिचपड़ी में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, जला सामान

 

गोहाना :-17 नवम्बर : गांव बिचपड़ी में ग्रामीण राम सिंह के घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। घर में रखा पूरा सामान जल गया और छत पर लोहे के गार्टरों पर लगाई गई पत्थर की टुकड़ियां भी टूट गई। नगर परिषद के अग्निशमन केंद्र की टीम फायर ब्रिगेड की गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। ग्रामीण ने पुलिस को भी शिकायत दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

राम सिंह ने पुलिस को बताया कि उस की पुत्रवधू आशु ने इंडेन का गैस सिलेंडर लगाया तो वह लीक हो गया। इसके चलते उसके घर में आग लग गई। तेजी से आग फैल गई। इससे अलमारी, फ्रिज, कूलर, गैस चूल्हा, बेड, मेज, कुर्सी, गैस सिलेंडर, एल.ई.डी., बर्तन, कपड़े, इनवर्टर, बैट्री, पंखे, चारपाई, मोबाइल और अन्य सामान जल गया। उसके मकान की छत पर लोहे के गार्टरों पर लगी टुकड़ियां भी टूट गई । अग्निशमन केंद्र की टीम ने आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर जांच के लिए सदर थाना से पुलिस और गैस एजेंसी से कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button