Breaking NewsGohana
गोहाना के बुटाना गांव में स्कूटी और बाइक की भिड़ंत में आई. टी. आई. का छात्र घायल
गोहाना :-17 नवम्बर : गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित बुटाना गांव के निकट स्कूटी और बाइक की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में गाँव की आई. टी. आई. का छात्र घायल हो गया। राहगीरों ने उसे नागरिक अस्पताल गोहाना पहुंचाया। वहां से उसे बी.पी.एस. राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
उत्तम नगर का सुमित गांव बुटाना स्थित राजकीय आई.टी.आई. में पढ़ता है। शुक्रवार को वह बाइक पर आई.टी.आई. जा रहा था। रास्ते में बुटाना गांव के नजदीक खेत की तरफ से एक स्कूटी चालक अचानक से रोड पर आ गया। स्कूटी अचानक सामने आने के कारण उसकी बाइक उससे जा टकराई। सुमित बाइक समेत रोड पर गिर कर घायल हो गया। राहगीरों ने उसे शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उसे महिला मैडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


