गोहाना के कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने रिंढाणा और सिवानका में पराली जलाने के मामले पकड़े
गोहाना :-17 नवम्बर : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने शुक्रवार को गांव रिंढाणा और सिवानका में पराली जलाने के मामले पकड़े। विभाग द्वारा इस संदर्भ में कार्रवाई के लिए पुलिस थानों की पुलिस को सूचित किया। एस.डी.ओ. डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा के अनुसार शुक्रवार को हरियाणा अंतरिक्ष उपयोग केंद्र (हरसेक) के माध्यम से उक्त दोनों गांवों में धान की पराली जलाने की सूचना मिली। इसके बाद गांव रिंढाणा में सुपरवाइजर मनीषा और गांव सिवानका में सुपरवाइजर सोमबीर मौके पर पहुंचे। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेहरा ने बताया कि पराली जलाने के आरोपी किसानों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पराली जलाने से व्यापक स्तर पर पर्यावरण प्रदूषित होता है, जिसका लोगों के स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ता है। पराली जलाने से भूमि की उर्वरा शक्ति भी नष्ट होती है। एसे. डी. ओ. ने कहा कि पराली जलाने वाले किसान पर पहले विभाग द्वारा जुर्माना लगाया जाता था, लेकिन पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।


