Breaking NewsGohana
गोहाना के दुराणा गांव के तालाब में पैर फिसलने से किसान की मौत
गोहाना :-17 नवम्बर : गांव दुराणा में तालाब में डूबने से किसान देवेंद्र की मौत हो गई। वह खेत में काम करके घर लौट रहा था। पैर फिसलने से वह तालाब में गिर गया। पुलिस ने नागरिक अस्पताल गोहाना में शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिवार को सौंप दिया।
मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि देवेंद्र खेती करता था। वह शुक्रवार को खेत में काम करके घर लौट रहा था। गांव के निकट तालाब में वह पैर धोने के लिए रुका। पैर फिसलने पर वह तालाब में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था और डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने उसके शव को तालाब से निकला।


