Breaking NewsGohanaSocial

CM पिछली टर्म का वादा पूरा करते हुए गोहाना को बनाएं जिला : शर्मा

गोहाना :-17 नवम्बर : गोहाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश शर्मा ने शुक्रवार को सी.एम. मनोहर लाल खट्टर से मांग की कि वह अपनी पिछली टर्म का वादा इस टर्म में पूरा जरूर करें तथा एक जनवरी से गोहाना को जिला बना दें। वेद प्रकाश शर्मा पुराने बस स्टैंड पर स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गोहाना बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि गोहाना को जिला बनाने का वादा केवल भाजपा का ही नहीं है अपितु गठबंधन में सहयोगी जजपा का भी है। दोनों दल सार्वजनिक मंचों से गोहाना को जिला बनाने की अपनी प्रतिबद्धता बार – बार दोहराते रहे हैं। यह प्रचार जोरों पर था कि एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर गोहाना समेत प्रदेश में 5 नए जिले बनाए जाएंगे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने स्मरण करवाया कि मनोहर लाल खट्टर की पिछली टर्म में जब वकीलों ने गोहाना को जिला बनवाने के लिए आंदोलन किया था, तब सी.एम. ने एक साल का समय मांगा था। लेकिन अब दसरी के भी 5 साल बीतने को हैं । अब जिला घोषित करने का आखिरी मौका एक जनवरी है। अगर खट्टर इस मौके को चूक गए, तब उनका नाम प्रदेश के उन राज नेताओं में शामिल हो जाएगा जो जिला बनाने का वादा तो करते रहे,पर अपनी सरकार आने पर ऐसा किया नहीं।

वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि गोहाना पर लगा बैकवर्ड एरिया का ठप्पा तभी हटेगा जब गोहाना जिला बनेगा। गोहाना के जिला बनने से क्षेत्र की प्रगति के द्वार खुलेंगे।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button