गोहाना के जे.एल.एन. किड्स स्कूल में सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी में इशिका, वैभव और स्पर्श प्रथम

गोहाना :- 17 नवम्बर : शहर में गुढ़ा रोड पर स्थित जे.एल.एन. किड्स स्कूल में तीन चरण की सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता शुक्रवार को पूर्ण हो गई। संयुक्त अध्यक्षता स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा और प्रिंसिपल डॉ. सचिन शर्मा नैं की। संयोजन वाइस प्रिंसिपल सूरत शर्मा और सह निदेशक राज कुमार ने किया।
सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी का प्रथम चरण 9 नवंबर और दूसरा चरण 16 नवंबर को आयोजित किया गया। कक्षा 1 से 5 तक की इस प्रतियोगिता में स्थानीय स्तर से राष्ट्रीय स्तर के प्रश्न पूछे गए। संचालन प्रीति, सीमा, तनु, प्रिया, ज्योति, प्रियंका, मनीषा, वीनू, सोनिया तथा मीना देवी ने किया।
कक्षा 1 से इशिका, वैभव, स्पर्श, कक्षा 2 से रिहान, रौनक, दक्ष, हिमांशु, हिरेन, तृषा और विनीत प्रथम रहे। कक्षा 3 में अभी, इशिका, भविष्य, गौरव, कक्षा 4 से लविश, आस्था, दीक्षा, हर्षित, वंश, आर्यन, दिव्या, प्रियांशी, कक्षा 5 से लक्षिता, देवांशु, सोनम तथा अक्षित जैन प्रथम स्थान पर रहे।
विजेता बच्चों को स्कूल के एम. डी. सुनील शर्मा ने सम्मानित किया।


