Breaking NewsCrimeRohtak

रोहतक में एक महिला से साइबर ठगी का मामला आया है सामने ; वॉट्सऐप पर ठगों ने लिंक भेज किया फ़ोन हैक, दो खातों से 146897/-रुपए निकाल लिए।

रोहतक :- रोहतक में एक महिला से साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पहले महिला के वॉट्सऐप पर ठगों ने लिंक भेजा। जब महिला ने गलती से उस लिंक को क्लीक किया तो उसका फोन हैक हो गया। ठगों ने दो खातों से 1 लाख 46 हजार 897 रुपए निकाल लिए। जब इस ठगी का पता लगा तो उसने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

रोहतक की डीएलएफ कॉलोनी निवासी मेघा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गृहिणी है। उसने ऑनलाइन साइट से जूते मंगवाए थे। जिनमें कोई दिक्कत होने के करण उन जूतों को वापस करना था। इसके लिए उन्होंने गूगल से अमेजन का नंबर सर्च किया तो एक मोबाइल नंबर मिला। उस नंबर पर कॉल की, जब उनसे बात हुई तो सामने वाले ने तसल्ली दी।

WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.46.12 PM
WhatsApp Image 2024-08-03 at 12.55.06 PM
c3875a0e-fb7b-4f7e-884a-2392dd9f6aa8
1000026761
WhatsApp Image 2024-07-24 at 2.29.26 PM

बैंक अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आया
पीड़िता ने बताया कि इसके बाद 8 नवंबर को उसके वॉट्सऐप पर एक लिंक आया। गलती से वह लिंक क्लीक कर दिया। जिसके कारण उसका फोन हैक हो गया। इसके बाद 9 नवंबर की सुबह उसके दो बैंक अकाउंट से पैसे कटने का मैसेज आया। एक खाते से 95098 रुपए तथा दूसरे खाते से 50999 और 800 रुपए कटे।

मैसेज भी डिलीट कर दिए
फोन हैक होने के कारण मैसेज भी डिलीट कर दिए। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button