AgricultureBreaking NewsGohana

कृषि विज्ञान केंद्र ने राजकीय स्कूल, सरगथल में विद्यार्थियों को फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया।

गोहाना:- कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से राजकीय स्कूल, सरगथल में गुरुवार को आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को फसल अवशेष प्रबंधन की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. कुलदीप सिंह दहिया ने फसल अवशेष जलाने से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हमारा स्वास्थ्य मृदा के स्वास्थ्य से जुड़ा है। मृदा की उपजाऊ शक्ति बढ़ाने के लिए रासायनिक के स्थान पर जैविक खाद का प्रयोग करना चाहिए। फसल अवशेषों का प्रबंधन भी मृदा की उपजाऊ शक्ति को प्रभावित करता है।

Khabar Abtak

Related Articles

Back to top button