भाविप ओम पब्लिक स्कूल गोहाना में करवाएगी भारत को जानो प्रतियोगिता
गोहाना :-16 नवम्बर : भारत विकास परिषद की गोहाना इकाई शनिवार को गोहाना-जींद मार्ग पर स्थित ओम पब्लिक स्कूल में भारत को जानो प्रतियोगिता करवाएगी। प्रतियोगिता की अध्यक्षता गोहाना भाविप के अध्यक्ष एडवोकेट ललित गोयल करेंगे। संयुक्त संयोजन सचिव प्रमोद गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष कुच्छल, महिला संयोजक सीमा जैन के साथ कार्यक्रम संयोजक अंजू बंसल और सिल्की सैनी करेंगे।
प्रतियोगिता की अध्यक्षता भाविप के भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय संयोजक सुरेश रावल करेंगे, मुख्य सानिध्य ओम पब्लिक स्कूल की एम. डी. निर्मल लाठर का रहेगा, मार्गदर्शन गोहाना खंड के बी.ई.ओ. अनिल श्योराण और मुंडलाना खंड के बी.ई.ओ. बसंत ढिल्लों का होगा। मुख्य अतिथि सोनीपत विहिप के पूर्व जिला अध्यक्ष राम कुमार मित्तल, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप चहल तथा नगर पार्षद मुकेश देवगन होंगे। विशिष्ट अतिथि मध्य हरियाणा भाविप की प्रांतीय महिला संयोजिका ज्योति गोयल, भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रांतीय सह-संयोजक गुलाब रोहिल्ला, पूर्व प्रांतीय संयोजक रवींद्र गर्ग तथा ओम पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मनजीत खास होंगे।



