गोहाना क्षेत्र के एक और किसान के खेत से निकाले धान की चोरी
गोहाना :- 16 नवम्बर : एक और किसान के खेत से उस के निकले हुए धान चुरा लिए गए। पीड़ित किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस समय गोहाना क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो खेतों से किसानों के निकले हुए धान को चुरा रहा है। रात को किसान धान को निकाल कर खेत में छोड़कर जाते हैं। सुबह के समय आते हैं तो उनको धान गायब मिलता है। रात के अंधेरे में अज्ञात चोर उनकी मेहनत पर हाथ साफ कर लेते हैं। ताजा चोरी माहरा गांव में हुई है। इस गांव के किसान अशोक पुत्र भीम सिंह ने ककराली वाले खेत में धान की फसल बो रखी थी। उसने एक किले की फसल को दिवाली वाले.दिन झड़वाया। उसके बाद उसने बरसाने के लिए खेत में छोड़ दिया।
अशोक का कहना है कि वह निकले धान को तिरपाल से ढक कर रात के 11 बजे अपने घर आ गया था। लेकिन जब वह सुबह के समय खेत में पहुंचा, वहां उसके धान नहीं थे तथा रात के समय कोई धान की चोरी कर के ले गया था।पीड़ित किसान के बयान पर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया।
